How To Move On After Breakup In Hindi ( Breakup Ke Baad Move On Kaise Kare)

How To Move On After Breakup In Hindi ( Breakup Ke Baad Move On Kaise Kare) 

 प्यार एक खूबसूरत एहसास होता हैं जिसे सिर्फ सच्चे दिल से करने वाले ही feel कर सकते हैं लेकिन कभी कभी जब यही प्यार पूरा नहीं हो पता या बीच में ही साथ छूट जाए तो यही दर्दनाक बन जाता हैं | प्यार शब्द सुनने में भले ही बहुत प्यारा लगे लेकिन जब यह मुकम्मल न हो तो जीवन भर तनहाई और दर्द दे जाता हैं |

जब भी किसी रिश्ते का अंत होता हैं तो वह सिर्फ relationship का अंदर नहीं होता बल्कि उससे जुड़ी सारी यादों ,वो हसीन पलों ,भविष्य की कल्पनाओ और रोज की आदतों का भी खात्मा होता हैं | ऐसा लगता है मानो ज़िंदगी एक ही जगह पर रुक गई हो और हमे आगे बढ़ने का भी मन नहीं करता हैं |



लेकिन दोस्तों सच इसके उलट हैं क्योंकि breakup हमारी ज़िंदगी का अंत नहीं होता ये तो सिर्फ हमारी life का एक सुंदर का हिस्सा होता हैं यह बात हर कोई नहीं समझ पाता और breakup के दर्द में कोई गलत कदम उठा लेते है जोकि गलत हैं | 

दोस्तों अगर आप भी इस दौर से गुजर रहे हैं और आपको भी समझ नहीं आ रहा है की अब आगे क्या करें तो आज की पोस्ट आपके लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाली हैं ,आज के पोस्ट में हम जानेगे की कैसे आप इस दौर से निकलकर एक नए जीवन की शुरुआत करेंगे | 

1. अपने दोस्तों और परिवार वालों के संपर्क में रहें - 

सबसे जरूरी बात ये है की आपको अकेला नहीं रहना हैं क्योंकि जब भी आप अकेले होंगे आपको अपने past की याद आती रहेगी | इसलिए आपको अपने दोस्तों से या परिवार वालों से बातचीत करते रहनी चाहिए ताकि आपका mind divert रहें |

हो सके तो कभी बाहर घूमने का भी प्लान भी कर सकते है कोई भी नई जगह ,नए नए गेम्स खेल सकते है या कोई भी बुक्स पढ़ सकते हैं जिससे हमारा दिमाग व्यस्त रहेगा | एक बात हमेशा याद रखें अकेलापन आपके दर्द को कई गुना कर देता हैं | 

2. पुरानी यादों से दूरी बना लें - 

कभी कभी हम अपने past से इसलिए भी दूर नहीं हो पाते क्योंकि हम सबकुछ खत्म होने के बाद भी उस चीज को accept नहीं कर पाते हैं | अगर आपको अपने past से बाहर निकलना हैं तो आपको उससे दूरी बनानी होगी |

इसके लिए आपको उसका contact no डिलीट करना होगा ,साथ में अगर photos बगरह हो तो उनको डिलीट कर दें ,अगर सोशल मीडिया में ऐड हो तो वहाँ से भी ब्लॉक कर दें | हर प्लेटफॉर्म से ब्लॉक करें और उससे जुड़ी कोई भी चीज हो उन सबको हटा दें |

क्योंकि जबतक आप ऐसा नहीं करेंगे आपका मन उन्ही यादों के पीछे भागता जाएगा अपने मन को नियंत्रित करने की कोशिश करें और जु भी हुआ उसको एक्सेप्ट करें |

3. अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखें -

breakup होने के बाद सबसे पहला कदम होता हैं अपनी feelings को कंट्रोल करना क्योंकि जिस चीज की आदत हमको कई महीनों या कई सालों से होती है और अचनाक से सब बदल जाएं तो उसको स्वीकार कर पाना बहुत मुस्किल हो जाता हैं |

अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने की कोशिश करें इसके लिए आप योग या ध्यान कर सकते धीरे धीरे इनकी शुरुआत करें | हो सकता हैं आपको अपने past का याद आए और आपका रोने का मन करें तो आप दिल खोल के रोयें ताकि आपका मन हल्का हो सकें | 

उदास होना या गुस्सा आना बहुत नॉर्मल हैं आप इनको दबा कर न रखे बल्कि इनको इक्स्पोज़ करें ताकि मन में कोई भार न रहें |

4. खुद को दोष न दें - 

breakup होने के बाद कभी भी खुद को दोष न दें, उसने मेरे साथ ऐसा क्यों किया या मैं ही बुरी हूँ ,मेरा क्या कसूर था ? काश उसने मेरे साथ ऐसा न किया होता  बगरह बगरह सवाल मन में आते हैं |

किसी भी रिश्ते में अपनी गलतियों से सीखना अच्छी बात हैं लेकिन हर वक्त खुद को दोष देना सही नहीं होता ,आपको यह समझना होगा की किसी भी रिश्ते के टूटने में किसी एक की 100% गलती नहीं होती ,खुद को समझाए जो हुआ ,सो हुआ अब आगे से ऐसा कोई भी कदम नहीं उठाऊँगी या उठाऊँगा ताकि फिर से ये सब face करना पड़े |  शादी से पहले किन बातों का ध्यान रखें

अपने इस अनुभव से सीखें और आगे बढ़े खुद को सजा न दें ,आप अपने आप से भी ठीक उसी तरह बातें करें जैसे आप अपने किसी करीबी दोस्त से करते हैं | 

5. खुद से प्यार करें -

कभी कभी हम किसी relationship में रहने के बाद खुद की जरूरतों ,और पसंद को भूल जाते हैं तो breakup के बाद ये सबसे अच्छा समय होता हैं खुद के साथ समय व्यतीत करने का और खुद को जानने का |

आप इससे बाहर निकलने के लिए कोई भी skills सीख सकते हैं या खुद की हेल्थ पर काम कर सकते हैं कोई नया लक्ष्य बना सकते है और उस पर काम कर सकते हैं | ऐसी बहुत सी चीज़े है जिनको आप कर सकते हैं खुद को बिजी रखने के लिए | 

6. अपने लक्ष्य पर फोकस करें - 

breakup के बाद हमारा दिमाग बिल्कुल काम करना बंद कर देता हैं ,सोचने समझने की  क्षमता कम हो जाती हैं किसी भी काम को करने में मन नहीं लगता लेकिन इस समय हमे संभलने की जरूरत होती हैं ,अगर आप इस समय की मार को झेल गए तो आप इस स्थिति से निकल जाएंगे |

यहाँ से निकलने के बाद आपको अपने लक्ष्य पर फोकस होना चाहिए आपका जो भी लक्ष्य है उसको कैसे हासिल करना है या कोई नया लक्ष्य बना सकते हैं उसके लिए कैसे काम करना है कैसे नहीं सारी योजना बनाना |

इसके अलावा अगर हो सकते तो आप काही बाहर घूमने के लिए दोस्तों या family के साथ जा सकते हैं क्योंकि बाहर जाने से आपका mind फ्रेश हो जाएगआ और आपको अच्छा फ़ील आएगा |

7. प्रोफेशनल मदद लें - 

अगर breakup के बाद आप खुद को नहीं संभाल प रही है या आप इस स्थिति से बाहर नहीं निकाल प रही हैं तो  आपको किसी अछे प्रोफेशनल से मदद लेनी चाहिए | क्योंकि इसका असर आपकी रोजमर्रा की ज़िंदगी में पड़ेगा इसके साथ साथ आपकी पढ़ाई में या जॉब में |

यह आपकी नींद और मेंटल हेल्थ को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता हैं इसलिए किसी भी काउन्सलर या प्रोफेशनल से हेल्प लेना कोई कमजोरी नहीं हैं |

इन गलतियों से बचें - 

breakup के बाद बहुत से लोग होते हैं जो अक्सर ये गलतियाँ कर बैठते हैं इसलिए आपको इन गलतियों से बचना चाहिए 

1. नशा करने से बचे - अक्सर देखने को मिलता है की अधिकतर लोग रिश्ता खत्म होने के बाद नशे के आदि हो जाते हैं और खुद की लाइफ को बर्बाद कर लेते हैं इसलिए आपको इन सब से बचकर रहना हैं | शराब और ध्रूमपान आपको खुद टाइम के लिए दर्द कम करने मे मदद कर सकता हैं लेकिन उसके बाद फिर वही |

इसलिए आपको कभी भी ऐसा कदम नहीं उठाना जिससे आपकी लाइफ बर्बाद हो और आपके घर वालों की इज्जत कम हो |

2. सोशल मीडिया पर sad पोस्ट डालना - देखने को यह भी मिलता हैं की अक्सर लोग breakup के बाद सोशल मीडिया पर sad पोस्ट  डालने लगते हैं इसलिए आपसे मेरा अनुरोध है की अपने दर्द को जमाने के सामने तमाशा न बनाए |

3. बदलना लेने की न सोचें - रिश्ता खत्म होने के बाद कभी भी उनसे बदला लेने की न सोचे न उनसे कोई द्वेष रखें क्योंकि ऐसा करने से आपकी मेंटल हेल्थ ही खराब होगी ,इसलिए जो हो गया उसे जाने दें और एक नई शुरुआत करें |

निष्कर्ष - breakup के बाद मूव ऑन करना एक दिन का काम नहीं हैं आपको सब्र रखना होगा और ऊपर बताए गए तरीकों को फॉलो करना होगा तभी आपको कुछ राहत मिल पाएगी | अपने दर्द को एक्सेप्ट करो ,खुद को दोष न दो और खुद से वादा कर लो को कभी भी जीवन में ऐसी गलती न करेंगे |

अपने जीवन की एक नई शुरुआत करें ,अपने लक्ष्य पर फोकस करें ,बाहर घूमो कोई skills सीखो अपने जीव को एक नई दिशा दो | समय हर जख्म को भर देता हैं बस समय को समय दीजिए |

कभी कभी हमारी ज़िंदगी में कुछ आध्याय इसलिए खत्म होते हैं ताकि हम अपने बारे मे बेहतर जान सकें ,कुछ नया सीख सकें और अपनी लाइफ को एक बेहतर ढंग से जी सकें | 


No comments

How To Move On After Breakup In Hindi ( Breakup Ke Baad Move On Kaise Kare)

How To Move On After Breakup In Hindi ( Breakup Ke Baad Move On Kaise Kare)   प्यार एक खूबसूरत एहसास होता हैं जिसे सिर्फ सच्चे दिल से करने व...

Powered by Blogger.